इंटरनेट डेस्क। केला हमारी सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। इसका उपयोग कर हम पिंपल्स के दाग-धब्बे की परेशानी से निजात पा सकते हैं। इस परेशनी को दूर करने के लिए आप केले के साथ कई चीजों से फेस पैक बना लें। इसके लिए आप केले के साथ ही पुदीना, शहद और एक चम्मच नींबू के रस का उपयोग करें।

पुदीने में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है, जो पिंपल्स के दाग-धब्बे ही नहीं, बल्कि इन समस्या को भी जड़ से खत्म करता है। ये फेस पैक बनाने के लिए आप एक ब्लेंडर में सभी चीजों को डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
अब आप इस फेस पैक को चेहरे पर अच्छे से लगा लें। करीब 30 मिनट बाद आप चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसका उपयोग करने से चेहरे की झुर्रियां भी दूर हो जाएंगी।

वहीं बढ़ती उम्र में भी आप जवां नजर आएंगे। पुदीना एक्स्ट्रा ऑयल प्रोडक्शन को भी कंट्रोल करने में उपयोगी है। इससे चेहरे की चमक बढ़ती है।

PC: freepik

Related News