इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में लोगों द्वारा अपने चेहरे पर गजब निखार लाने के लिए क्या कुछ नहीं किया जाता है। आज हम आपको एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप अपने चहरे की चमक बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको हल्दी और बेसन के फेस पैक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इन दोनों की चीजों का चेहरे पर निखार लाने के लिए कई सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है। आप इसका फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी मिला मिलाकर इसमें गुलाब जल मिला लें। इससे आपका फेस पैक बन जाएगा। अब आप इसे चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगा लें।

इस फेस पैक के सूखने के बाद इसे ठंडे या गुनगुने पानी से धो लें। इस फेस पैक में हल्दी का ज्यादा उपयोग नहीं करना चाहिए। इसका उपयोग करने से आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा। आपको आज से ही घरेलू उपाय को अपना लेना चाहिए।

PC: freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।


Related News