इंटरनेट डेस्क।
एलोवेरा का कई प्रकार से उपयोग किया जा सकता है। ये अच्छी सेहत के साथ ही अच्छी त्वचा के लिए भी बहुत ही उपयोगी है। आज हम आपको एक फेस पैक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।

आज हम आपको घर पर ही अनार-एलोवेरा फेस पैक बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको दो टेबलस्पून अनार का जूस और दो टेबलस्पून फ्रेश एलोवेरा जेल का उपयोग करना होगा। आप एक बर्तन में दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर फेस पैक बना लें।

अब आप इस फेस पैक को चेहरे पर लगा लें। आधे घंटे तक इसे चहरे पर लगाने के बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें। इसका उपयोग करने से चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा। आपकी त्वचा हाइड्रेट बनी रहेगी। वहीं आपकी त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। PC: freepik

Related News