इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इस मौसम में त्वचा बेजान और ड्राई दिखाई देने लगती है। इस मौसम में अपनी त्वचा को मुलायम बनाने के लिए लोगों द्वारा कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का उपयोग किया जाता है। इसके बावजदू भी उन्हें पर्याप्त सफलता नहीं मिल पाती है।

आज हम आपको एक चीज बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो सर्दी के मौसम में त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। आज हम एवोकाडो के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। एवोकाडो में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। इसमें मिलने वाले मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स भी त्वचा को माइश्चराइज करने में उपयोगी है। इसे खाने से त्वचा का रक्त संचार सही रहता है।

सर्दी के मौसम में नियमित रूप से इसका सेवन करने से चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा। आपको आप ही इसे अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।

PC: pharmeasy, jagran, freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News