इंटरनेट डेस्क। एलोवेरा और शहद हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से गुणकारी होता है। इन दोनों ही चीजों का उपयोग कर हम हमारे चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको दोनों चीजों का फेस पैक बनाना होगा।

ये फेस पैक चेहरे पर गजब का निखार ला देता है। एलोवेरा और शहद दोनों ही अपनी मॉइस्चराइजिंग प्रॉपर्टीज के लिए पहचाने जाने जाते हैं। इन दोनों से बने फेस पैक से आपकी त्वचा, मुलायम और ग्लोइंग बन सकती है। अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप आज ही एलोवेरा पत्तों से उसका जेल निकालकर एक बर्तन में डाल लें।

अब आप इसमें शहद मिलाकर फेस पैक बना लें। अब इसे आप अपने चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा। इससे त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों से आपको निजात मिल जाएगा।

PC: jagran, freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News