इंटरनेट डेस्क। चेहरे की खूबूसरती को बढ़ाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। आप घर में रखी कुछ चीजों से भी अपने चेहरे की चमक को बढ़ा सकते हैं। ओटमील और दही से चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता है। ओटमील स्किन केयर के लिए भी काफी उपयोगी है।

इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व मिलते हैं, जो त्वचा को इरिटेट किए बिना एक्सफोलिएट करने में लाभकारी है। वहीं दही में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड भी त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मददगार होता है।
आप ओट्स को पीसकर पाउडर बनाकर एक बर्तन में डाल लें। अब आप इसमें दही मिला लें।

अब आप इस फेस मास्क को साफ चेहरे पर 30-60 सेकंड के लिए लगा लें। इसके बाद हल्के हाथ से मसाज कर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। आपको आज ही ये घरेलू उपाय कर लेना चाहिए। ये उपाय करने से आपके चहरे पर गजब का निखार आ जाएगा।

PC: freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News