बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कीं। आपको बता दें कि धीरे-धीरे सभी रिश्तेदार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी अटेंड कर दिल्ली के लिए रवाना हो रहे है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 4 दिसंबर को दिल्ली में वेडिंग रिसेप्शन पार्टी रखेंगे जिसमें प्रियंका-निक के करीबी रिश्तेदार व दोस्त शामिल होंगे।

कुछ समय पहले न्यू नवेली वेड्स को जोधपुर एयरपोर्ट स्पॉट किया गया। दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे। एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा को ग्रीन कलर की टिशू फेब्रिक इम्ब्रॉयडर्ड साड़ी के साथ कट स्लीव्स ब्लाउज पहने दिखीं। गले में मंगलसूत्र व मांग में सिंदूर भऱे प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही थी।

वहीं निक रॉक लुक में नज़र आये। जोधपुर एयरपोर्ट पर निक ब्राउन कलर के साथ पेंटसूट के साथ व्हाइट स्नीकर्स पहने नजर आए। अगर दोनों के इस लुक की बात करे तो शादी के बाद प्रियंका का ये पहला वेडिंग लुक है।

Related News