इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों के बैंकों में कई खाते हैं। वह कुछ बैंकों में पैसे जमाकर करवाकर लम्बे समय से लेनदेन नहीं कर रहे हैं। इसकी कारण उनके ये बैंक खाते बंद हो चुके हैं। अब ये लोग सोच रहे होंगे कि इन बैंक खातों से क्या वह पैसे निकाल सकते हैं? आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि किसी बैंक खाते में दो सालों तक किसी प्रकार का लेनदेन नहीं होता है तो वह खाता निष्क्रिय हो जाता है। ऐसा होने पर अगले 8 सालों तक खाता निष्क्रिय ही रहता है। इतने सालों के बाद खाते में जमा राशि को अनक्लेम्ड राशि की श्रेणी में डाल दिया जाता है।

अगर आपको खाता भी इसी प्रकार से निष्क्रिय हो चुका है तो आप खाते से आसानी से पैसों को निकलवा सकते हैं। खाताधारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी बैंक जाकर पैसों को अपना आईडी प्रूफ दिखाकर निकाल सकता है। नॉमिनी नहीं होने पर संबंधित व्यक्ति बैंक उत्तराधिकार प्रमाण पत्र दिखाकर पैसा निकाल सकता है।

PC: fortuneindia

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News