अगर हम देश के इतिहास की बात करे तो बादशाह अकबर को मुगल वंश के सबसे सफल बादशाहो में से एक माना जाता है। कहा जाता है अकबर बहुत ही शक्तिशाली बादशाह रहे है। आपने राजकाल में अकबर ने हिंदुस्तान के विकास के लिए अपनी पूरी शक्ति तक लगा दी थी। वैसे अकबर के शासनकाल में महल के अंदर की बात करे तो बहुत ही नियम कानून रहता था। उस वक़्त रानियों के कक्ष को हरम कहा जाता था। जहाँ केवल अकबर बादशाह ही जा सकते थे।


हरम में एक साथ बहुत सी रानी रहती थी और वहां सुरक्षा की भी काफी कड़ी रहती थी। मगर आपको जान कर ताज्जुब होगा कि बादशाह अकबर ने अपनी रानियों के लिए किन्नरों की एक सेना को तैनात कर रखा था। यानि अकबर ने हरम की सुरक्षा के लिए किन्नरों को रखा हुआ था।


हालांकि अकबर के ऐसा करने के पीछे जो कारण है, उसके बारे में जान कर यक़ीनन आप हैरान रह जायेंगे। गौरतलब है कि अकबर के राज में बहुत सारी रानियां मौजूद थी। जिनमे से केवल जोधा को छोड़ कर बाकी सभी रानियां मुस्लिम धर्म की थी।


बादशाह अकबर ने हरम की सुरक्षा के लिए किसी सैनिक या किसी महिला को तैनात नहीं किया था, बल्कि किन्नरों को इसकी जिम्मेदारी दी थी। बता दे कि उस समय किन्नर हथियार चलाने में भी निपुण होते थे। जी हां उस समय जो किन्नर सुरक्षा के लिए रखे गए थे, वो किसी भी योद्धा को मरने की क्षमता रखते थे।

Related News