इंटरनेट डेेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से आमजन के हित में चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं में आयुष्मान भारत योजना भी एक है। केन्द्र सरकार की इस योजना के माध्यम से आयुष्मान कार्ड धारक पांच लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में सूचीबद्ध अस्पतालों में प्राप्त कर सकता है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि किस प्रकार से आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसमें आप न्यू रजिस्ट्रेशन या अप्लाई पर क्लिक कर दें। अब आपको अपनी सामान्य जानकारी जैसे नाम, लिंग, आधार नंबर, राशन कार्ड नंबर आदि को दर्ज करना होगा।
आपको इसमें अपनी जानकारी सही प्रकार से भरती होगी।

किसी भी प्रकार की गलत जानकारी आपकी पात्रता रद्द कर सकती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से कुछ पात्रता मापदंड निर्धारित किए गए हैं। इस योजना का लाभ एससी/एसटी, मजदूर या जिनका घर नहीं हों वो ले सकते हैं।

PC: news18

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News