हर मनुष्य के जीवन में हस्तरेखा का बहुत महत्व है , शास्त्र में बताया गया है कि किसी भी व्यक्ति का भाग्य अच्छा है या खराब, यह बात हथेली पर मौजूद भाग्य रेखा से मालूम होता है। अच्छी भाग्यरेखा होने से व्यक्ति को धन, सम्पदा, सुख और मान सम्मान प्राप्त होता है। वैसे आज हम आपको हथेली पर बने ऐसी रेखा के बारे में बताएंगे जो आप सफलता तक पहुंचाएगा।

जिनकी हथेली में कलाई के पास से कोई रेखा सीधी चलकर शनि पर्वत पर पहुंचती है वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। ऐसा व्यक्ति बहुत ही अधिक महत्वाकांक्षी और लक्ष्य पर केन्द्रित रहने वाला होता है।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार वहीं अगर कोई रेखा शनि पर्वत पर पहुंचकर बंट जाए और गुरू पर्वत यानी तर्जनी उंगली के नीचे पहुंच जाए तो व्यक्ति बहुत दानी और परोपकारी स्वभाव का होता है। ऐसा व्यक्ति उच्च पद और प्रतिष्ठा प्राप्त करता है।

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अगर शुक्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंचता है तो विवाह के बाद व्यक्ति को भाग्य का बदलता है और उसको सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है।

Related News