हम सभी रोजाना रोटी का सेवन करते हैं। लेकिन इसे दान करने से भी जीवन में सफलता और सम्पन्नता आती है। आज हम आपको ऐसे ज्योतिषीय उपाय बताने जा रहे हैं जो रोटी से जुड़े हैं।

दिन की पहली रोटी का उपाय

जब आप खाना बनाते हैं तो पहली रोटी बना कर उसे देस घी लगाकर चार टुकड़ों में काट लें। फिर उन रोटी के 4 टुकड़ों पर खीर, चीनी या गुड़ रखें। इन चारों टुकड़ों को आपको इसके बाद गाय, कुत्ते, कौवे और किसी भिखारी को दे देना चाहिए। इस से आपको चार अलग अलग फलों की प्राप्ति होगी।

उदाहरण के लिए गाय को खिलाई रोटी पितृदोष दूर करती है, कुत्ते को रोटी खिलाने से दुश्मनों से छुटकारा मिलता है, कौवे को खिलाई रोटी से पितृदोष और कालसर्प दोष के दोष से बचा जा सकता है। किसी गरीब या भूखे को रोटी खिलाने से आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलता है।

दोपहर के समय की रोटी

दोपहर के वक्त अगर आप रोटी बनाते हैं तो वो रोटी गाय और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाएं। आप स्वयं भोजन करने से पहले ये रोटी आपको उन्हें खिलानी चाहिए। ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो इन्हे आप अलग रख दें और इसके बाद खुद भोजन करना चाहिए। इससे घर- परिवार में सुख-शांति, समृद्धि का वास होता है। इस से घर का माहौल पॉजिटिव रहता है और पति पत्नी के बीच क्लेश भी नहीं होता है।

रात की अंतिम रोटी का उपाय

रात को अंतिम रोटी बनाने पर उसपर सरसों का तेल लगाकर काले रंग के कुत्ते को डाल दें। अगर आप ये उपाय करते हैं तो ऐसा करने से शनि, राहु व केतु के दोष दूर होते है। सभी बिगड़े काम पूरे होते है।

Related News