हमें कई तरह के सपने आते हैं। स्वप्नशास्त्र के अनुसार हर सपने का अलग मतलब होता है। शादी से सुड़ें सपने भी हमारे लिए विशेष महत्व रखते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार सपने हमारे भविष्य के बारे में बताते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शादी से जुड़े अलग अलग सपने देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में अपनी शादी देखना
अगर आप सपने में खुद की शादी होते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आप करियर, जॉब, रिलेशनशिप आदि में शामिल हो सकते हैं।

जीवनसाथी से शादी करते देखना जो आपको पसंद नहीं
अगर आप सपने में उस इंसान के साथ शादी होते देखते हैं जो आपको पसंद नहीं है तो इसका मतलब यह होता है कि आप अपने जीवन में कुछ नया करने जा रहे हैं, जिसके लिए आप किसी अनजान व्यक्ति से हाथ मिला सकते हैं।

सपने में खुद को किसी और के शादी में देखना
अगर आप सपने में खुद को किसी और की शादी में देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आप जीवन में कुछ करना चाहते हैं, और इसके लिए आपने लक्ष्य निर्धारित कर लिया है, लेकिन लक्ष्य को पाने के लिए आप आश्वस्त नहीं है।

सात फेरे लेते दिखें दूल्‍हा दुल्‍हन
अगर सपने में आपको कोई दूल्हा दुल्हन फेरे लेते हुए दिखाई देते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको किसी काम में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। या किसी प्रतियोगिता में आप असफल हो सकते हैं। ऐसा सपना आने पर आपको सभी निर्णय काफी सोच समझकर लेने चाहिए।

सपने में बारात को देखना
अगर आप सपने में किसी की बारात देखते हैं तो भविष्‍य में गंभीर बीमारी होने की आशंका रहती है।परिवार में किसी सदस्‍य को कोई गंभीर समस्‍या परेशान कर सकती है।

Related News