हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी का दिन माना जाता है। लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त कई तरह के उपाय करते हैं जिनसे उनकी कृपा हमेशा बनी रहे। आज हम आपको शुक्रवार को किए जाने वाले उपयों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे अपनाने से आप पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

हर शुक्रवार के दिन व्यक्ति को गाय को ताजा रोटी खिलानी चाहिए। इस से लक्ष्मी मां प्रसन्न होती है।

घर में हमेशा साफ़ सफाई रखें। कभी शाम के समय घर में झाडू न लगाए इससे घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती है। आपको इन बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।

शुक्रवार के दिन हाथ में पांच लाल रंग के फूल लेकर माता का ध्यान लगाना चाहिए। इसके बाद आपको लक्ष्मीजी को प्रणाम करना है और इसे अलमारी में रख दें। इस से लक्ष्मी जी का वास रहेगा।

अगर आप अपनी सभी मनोकामनाएं पूरी करना चाहते हैं तो लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करें। उन्हें कमल का फूल अतिप्रिय है। इसके अलावा उनकी पूजा में गुलाबी रंग के फूलों का उपयोग करना चाहिए।

शुक्रवार के दिन किसी गरीब या जरुरतमंद व्यक्ति को सफेद चीजें जैसे कि आटा, चावल या सफेद रंग के कपड़े दान करें। इससे माता की कृपा आप पर बनी रहती है।

Related News