शनिवार का दिन भगवान भैरव और शनिदेव का दिन है। शनिदेव को कर्मों का फल देने वाला देवता कहा जाता है और वे हमें हमारे कर्मों के हिसाब से सजा भी देते हैं। जिन लोगों पर शनि की कृपा होती है उन्हें राजसुख प्राप्त होता है। लेकिन जिन पर शनि देव की कृपा ना हो तो उन्हें जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दिन विशेष सावधानी रखनी चाहिए। इस दिन कुछ कार्य नहीं करना चाहिए तो वहीं कुछ कार्य ऐसे हैं जिनसे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

शनिवार के दिन क्या न करें

शनिवार के दिन कभी भी मांस मदिरा और किसी भी तरह की नशीली चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका जीवन कष्टों से भरा रहेगा।

शनिवार के दिन लकड़ी, तेल, नमक, कोयला, लोहा या लोहे की वस्तु नहीं खरीदना चाहिए। इस से जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।



शनिवार के दिन पूर्व, उत्तर और ईशान दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि लड़के को शनिवार के दिन ससुराल नहीं भेजना चाहिए।



शनिवार के दिन कभी भी कमजोर व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए अन्यथा आपको बहुत कष्टों का सामना करना पड़ता है।

शनिवार के दिन खाने में तेल का त्याग करें।

Related News