शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। उन्हें धन धान्य और वैभव देने वाली माना जाता है। सभी उनकी पूजा करते हैं और धन वैभव और समृद्धि की कामना करते हैं। लेकिन अगर मां लक्ष्मी रूठ जाए तो इंसान राजा से रंक बन सकता है।

यदि आपको भी लगता है कि माता लक्ष्मी आपसे नाराज हैं, तो आपको उन्हें मनाने के लिए घर में एक शंख लाकर उसे पूजा के स्थान पर विधिवत स्थापित करना चाहिए और उसके बाद उसकी पूजा भी करनी चाहिए। कहा जाता है कि शंख माता लक्ष्मी और नारायण, दोनों को प्रिय है। इसमें वे निवास करते हैं।


सुख-समृद्धि के लिए करें शंख के ये उपाय

व्यापार में तरक्की के लिए

दक्षिणावर्ती शंख को काफी श्रेष्ठ माना जाता है। इसे आपको अपने व्यापार स्थल पर रखना चाहिए। भगवान विष्णु की तस्वीर के नीचे रख दिया जाए तो व्यापार में काफी लाभ होता है और धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं। इसके अलावा आपको अपने ऑफिस में गंगाजल भी छिड़कना चाहिए।

घर का क्लेश होगा दूर

घर में अगर क्लेश है तो शंख की पूजा तुलसी के जरिए करें। इस से सारे दुःख दर्द दूर होंगे। मां लक्ष्मी स्वयं उस घर में निवास करती हैं और घर की सभी समस्याओं को हर लेती हैं।

पति पत्नी के संबन्ध बेहतर होंगे

पति पत्नी के बीच अनबन है तो मोती शंख को एक पारदर्शी शीशे के कटोरे में रखें। इस से उनके संबंध बेहतर होंगे।

Related News