लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों भारत में लगभग सभी त्योहारों पर भारतीय महिलाएं अपने हाथ और पैरों में मेहंदी लगाना पसंद करती है। हम आपको बता दें कि कुछ ही दिनों में रक्षाबंधन पर्व आने वाला है। दोस्तों इस पर्व पर लगभग सभी महिलाएं और लड़कियां अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगाती है। आज हम आपको घर पर मेहंदी लगाने की आसान विधि के बारे में बताने जा रहे है, जिसकी सहायता से आप घर पर मेहंदी लगाओगे तो आपके हाथ और पैरों पर गजब का कलर आएगा। दोस्तों रक्षाबंधन पर मेहंदी लगाने के लिए आप मार्केट से मेहंदी का पाउच खरीद के बारीक कपड़े से छान ले। अब आप एक बर्तन में थोड़ा सा पानी, आधा चम्मच कत्था पाउडर, आधा चम्मच चाय पत्ती, आधा चम्मच कॉफी डालकर उबालकर ठंडा कर ले और इस पानी में मेहंदी डाल कर अच्छे से मिक्स करके 2-3 घंटे के लिए अलग रख दें। दोस्तों 3 घंटे बाद मेहंदी को पॉलीथिन की पन्नी का कोन बना कर भर ले और अपने हाथ व पैरों पर मनपसंद डिजाइन में लगा ले। जब मेहंदी पूरी तरह सूख जाए तो इस पर नींबू का रस लगाकर कुछ समय बाद साफ पानी से धो लें। दोस्तों इस विधि से मेहंदी लगाने पर आपके हाथ और पैरों पर मेहंदी का गजब का रंग चढ़ेगा।

Related News