अनुष्का शर्मा ना आज के समय में एक सफल अभिनेत्री है बल्कि वे एक प्रोडूसर भी बन चुकी हैं |अनुष्का शर्मा का जन्म उत्तरप्रदेश के अयोध्या में हुआ था और मात्र 15 साल की उम्र में ही उन्होंने मॉडलिंग में आपने करियर की शुरुआत कर दी थी और साल 2007 में फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए एक मॉडल के रूप में उन्हें पहला ब्रेक मिला और मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए।

यशराज फिल्म्स में एक सफल ऑडिशन के बाद, वह प्रोडक्शन हाउस के साथ तीन फिल्मों का करार पर हस्ताक्षर किए और रब ने बना दी जोड़ी (2008) में शाहरुख खान के सामने उसे स्क्रीन शुरुआत की। फिल्म में उसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। उसके अगले दो भूमिकाओं यशराज फिल्म्स के बैनर तले भी थे – बदमाश कंपनी (2010) और बैंड बाजा बारात (2010)।

2017 अनुष्का के जिंदगी का सबसे यादगार साल रहा है क्योंकि इसी साल विराट कोहली के साथ अपने प्यार को मंजिल देते हुए इन्होने शादी किया जिसे पूरी दुनिया ने देखा लेकिन क्या आप जानते है विराट से शादी के पहले अनुष्का की जिंदगी में और कौन कौन आया था जिन्हें अनुष्का डेट कर चुकी है अगर आप नहीं जानते तो हम आपको बताते है की कौन से हैं वो शख्स जिनके साथ अनुष्का का नाम जुड़ चूका है |

सुरेश रैना

आपको बता दे विराट से शादी के पहले से ही अनुष्का को क्रिकेट से काफी लगाव था क्योंकि इनके भाई खुद स्टेट-लेवल के क्रिकेटर रह चुके हैं। अनुष्का का नाम भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ जोड़ा गया था और इसका दावा साल 2012 में कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी किया गया था लेकिन इन दोनों में से किसी ने भी अपने इस अफेयर की खबरों की ना तो पुष्टि की,ना ही इस बारे में कुछ बात की |

रणबीर कपूर

विराट से पहले अनुष्का का नाम सबसे ज्यादा जिस बॉलीवुड एक्टर के साथ जोड़ा गया था वो थे रणवीर कपूर |इन दोनों के अफेयर के चर्चा काफी दिनों तक मीडिया में बनी रही |सूत्रों के मुताबिक दोनों की मुलाकात करण जौहर की एक पार्टी में हुई।फिल्म ‘बॉम्बे वेल्वेट’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में दोनों की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री से ज्यादा उनकी ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री सुर्खियों में आई थी |

शाहिद कपूर

फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ से शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा के अफेयर की खबरें सामने आई थी |मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के सक्सेस पार्टी में दोनों ने एक दुसरे का हाथ थामे नजर आए इसके अलावा इस पार्टी में ही इनके लिप-लॉक करने की भी खबरे सामने आई थी |

रणवीर सिंह

अनुष्का शर्मा का सुरेश रैना अफेयर के खबरों से पहले नाम से पहले नाम रणवीर सिंह से भी जुडा़। कहा जाता है कि एक्टर की डेेब्यू फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ (2010)के सेट पर दोनों एक दूसरे के करीब आए। एक इंटरव्यू में खुद रणवीर ने माना कि वह ईमानदार इंसान हैं और एक गलतफमी की वजह से रिश्ते बिगड़े। रणवीर ने यह तक कहा कि वह अनुष्का को मिस करते हैं।

अर्जुन कपूर

सच बात तो कुछ ऐसी है के अनुष्का और अर्जुन एक साथ किसी भी फिल्म में एक साथ नजर नहीं आए। लेकिन , यशराज फिल्म्स ने दो बार इन दोनों को एक साथ कास्ट करने की कोशिश भी की पर बात बन नही पाई। परन्तु अब जब अनुष्का खुद प्रोड्यूजर ठहरी तो उन्होंने एक्स-लवर अर्जुन कपूर को अपनी फिल्म ‘कनेडा’ के लिए साइन भी किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और कमेंट्स में ऐसा भी दावा किया गया कि अर्जुन और अनुष्का की यह अफेयर की न्यूज़ महज एक पब्लिसिटी स्टंट था।

जोहेब युसुफ

अनुष्का आपने करियर के शुरुआती वक्त में शर्मा मॉडल जोहेब युसुफ को डेट करती थीं। बता दे के दोनों की मुलाकात बेंगलरु शहर में हुई और फिर वहां से दोनों मुंबई साथ में आए थे। अनुष्का को फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में ब्रेक मिला | खबरों की माने तो मनमाफिक ऑफर्स न मिलने के कारण वह बेंगलुरु लौट गए और इसके साथ ही दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया।

Related News