अंगूर तो आपने खूब खाया होगा, लेकिन क्या कभी अंगूर से बनी चटनी का सेवन किया है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर ट्राई करें। अंगूर की चटनी विटामिन सी से भरपूर होने की वजह से यह ना सिर्फ आपकी खूबसूरती को बढ़ाता है, बल्कि इन्यूनिटी पावर को भी बूस्ट करता है।

सामग्री
200 ग्राम अंगूर
1 बड़ा चम्मच किशमिश
2 बड़ा चम्मच चीनी
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च/ लाल मिर्च स्वादानुसार
¼ छोटा चम्मच घी/ तेल

विधि
- अंगूर को धोकर साफ करें फिर इसे दो टुकड़ों में काट लें.
- अब एक नॉन-स्टिक पैन में छोटा चम्मच घी/ तेल गरम करें. अब इसमें कटे अंगूर डालें और मध्यम आंच पर अंगूर को 1 मिनट के लिए फ्राई करें.
- अंगूर में नमक और काली या फिर लाल मिर्च डालें और 2 बड़े चम्मच पानी डालकर अंगूर के गलने तक पकाएं.
- अब इसमें चीनी डालें और इसे पूरी तरह से मिल जाने तक पकाएं. अब इसमें किशमिश डालें और 2 मिनट तक और पकाएं.
- अंगूर की चटनी तैयार है. अपनी पसंद के स्नैक्स के साथ सर्व करें.

Related News