सालों से शहद और लहसुन का उपयोग कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। दादी-नानी भी शारीरिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए झट से इस नुस्खे को इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं। आखिर ऐसा क्या जादुई है शहद और लहसुन में यह आप भी जरूर जानना चाहते होंगे।

1. एंटीबैक्टीरियल प्रभाव
लहसुन और शहद दोनों का औषधीय उपयोग काफी पुराना है। लहसुन और शहद दोनों को बैक्टीरिया को मारने में सक्षम माना जाता है।


2. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए
इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से शरीर को घेर बीमारियां लेती हैं। इस इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए शहद और लहसुन को घरेलू उपचार के तौर पर जाना जाता है।

3. हृदय स्वास्थ्य के लिए
शहद और लहसुन के फायदे में हृदय स्वास्थ्य भी शामिल है। लहसुन सभी तरह के हृदय रोग के जोखिम से बचा सकता है। रिसर्च में बताया गया है कि यह कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, एथेरोस्क्लेरोसिस जैसी सभी समस्याओं को कम कर सकता है।

Related News