अजवाइन की चाय पीने के बहुत फायदे हैं। किचन में ऐसे कई मसाले हैं जिनका इस्तेमाल कई गंभीर रोगों के इलाज में किया जा सकता है। अजवाइन में शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह फॉस्फोरस, आयरन, सोडियम व पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। इनके अलावा इसमें प्रोटीन, फैट, फाइबर और मिनरल जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और निकोटिनिक एसिड होता है। आईये जानते हैं इसके फायदे -

- गर्मियों के दौरान अक्सर भूख कम लगती है। ऐसे में आप अजवाइन की चाय का सेवन कर सकते हैं। ये आपकी भूख बढ़ाती है। इससे आपका एनर्जी लेवल बढ़ता है।

- अजवाइन के गुणों के कारण यह गर्भाशय को साफ करने और दूध उत्‍पादन में वृद्धि करने में मदद करता है।

- अजवाइन की चाय में ओमेगा एसिड की अच्छी मात्रा होती है। ये शरीर की सूजन कम करने के लिए बहुत कारगर होता है। अजवाइन की चाय हृदय और आर्थराइटिस के लिए लाभकारी है।

- पथरी होना एक गंभीर समस्या है जो काफी दर्दनाक होती है और इसका इलाज किया जाना जरूरी है। अजवाइन की चाय पीने से पथरी की समस्या दूर हो सकती है।

- वजन कम करने वालों के लिए अजवाइन एक बेहतर मसाला है। अजवाइन में फायबर होता है। ये फैट कम करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल में रहता है।

Related News