इंटरनेट डेस्क। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है जिसका आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही क्षेत्रों में काफी महत्व है। 11 अगस्त को साल का तीसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ने जा रहा है। यह ग्रहण 11 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा और शाम 5 बजकर 40 मिनट पर समाप्त होगा। हालाँकि इस ग्रहण के भारत में नजर नहीं आने के कारण इसका प्रभाव नहीं होगा।

लेकिन फिर भी आपको खासकर गर्भवती स्त्रियों को ग्रहण के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ग्रहण के दौरान खाने-पीने, बाहर जाने, पिन या सुई जैसी तेज धार वाली वस्तुओं का उपयोग करने जैसे कार्यों से बचना चाहिए। ग्रहण के बाद दान कार्य का भी विशेष महत्व है। ग्रहण के बाद दिया गया दान आपको सभी कष्टों से मुक्ति दिला सकता है।


स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको ग्रहण के बाद अनाज दान करना चाहिए।

ग्रहण के बाद कपड़ें और जूते दान में देना आपको वित्तीय समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।

वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको केसर, केले और हल्दी दान करनी चाहिए।



पारिवारिक विवादों को दूर करने और शांति बनाये रखने के लिए ग्रहण अवधि के बाद पीपल का पेड़ लगाएं।

इनके अलावा आप ग्रहण के बाद गरीबों और जरूरतमंद लोगों को गुड़, चीनी, इत्र, तिल इत्यादि भी दान कर सकते है।

Related News