आजकल के समय में बॉडी मॉडिफिकेशन का चलन बहुत बढ़ गया हैं। बहुत से लोग अपने शरीर के कुछ अंगों को कटवाने की चाह रखते हैं या उन्हें अपने हिसाब से मॉडिफाई करवाना चाहते हैं। अब इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं वेनेजुएला से जिसने 30 लाख रुपये खर्चकर खुद को इंसान से शैतान बना लिया है। हम बात कर रहे हेनरी रॉड्रिगुएज की। सालों तक बॉडी मॉडिफिकेशन कराने के बाद हेनरी ने खुद को इतना डरावना बना लिया है कि लोग उनकी पुरानी सूरत ही भूल गए हैं। वे खुद को मार्वल कॉमिक्स का सुपरविलेन रेड स्कल जैसा बनाना चाहते थे इसलिए उन्होंने अपनी शक्ल ही बदल दी।

पेशे से टैटू आर्टिस्ट हेनरी रॉड्रिगुएज को बचपन से ही रेड स्कल नाम के सुपरविलेन का किरदार काफी पसंद था। इसी कारण से उन्होंने अपने शरीर को बदलवाना शुरू कर दिया। 42 साल के हेनरी ने अपने इस अजीबोगरीब शौक पर 30 लाख रुपये खर्च किए हैं। हेनरी का कहना है कि उन्हें शैतानी कैरेक्टर्स का एटीट्यूड और पर्सनालिटी काफी पसंद है।

इसके लिए तमाम शारीरिक और मानसिक परीक्षणों से गुजरना पड़ा। 130 घंटों की सर्जरी के बाद उन्हें अजीबोगरीब लुक हासिल हुआ। हेनरी ने अपनी नाक और कान कटवा लिए हैं, जबकि उनकी आंखों के अंदर भी काले रंग की इंक पड़ी हुई है। माथे पर ट्रांसप्लांट कराने के बाद वहां अजीबोगरीब उभार बनवाए हैं। उन्होंने भौहों पर भी ट्रांसप्लांट कराया हुआ है और जीभ भी दो हिस्सों में कटवा रखा है।

Related News