प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके है। लेकिन अभी भी उनकी शादी की कई नई तस्वीरें सामने आ रहीं हैं जो कि सोशल मीडिया पर छाई हैं। लेकिन एक नई तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमे प्रियंका रेड कलर की गाउन में नज़र आ रही है। खबरों के अनुसार उम्मेद भवन में शादी के बाद एक धमाकेदार पार्टी हुई थी और उस पार्टी की तस्वीरें अब सामने आई हैं। इस पार्टी में निक और प्रियंका धमाकेदार डांस करते हुए दिखे।

पुरे 1 हफ्ता के बाद उन दोनो की डांस की खूबसूरत तस्वीरों ने सामने आई है। दोनों की ये तस्वीर इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। इस दौरान बाकि सभी गेस्ट ने भी खूब एंजॉय किया।

पार्टी के दौरान प्रियंका चोपड़ा रेड कलर के गाउन में नज़र आई, वही निक ग्रे कलर के ब्लेजर में नज़र आये। दोनों पार्टी में काफी सुंदर लग रहे थे। शादी के बाद प्रियंका का ये लुक बहुत ही खूबसूरत है।

Related News