दिन में एक कप चाय मिल जाए तो दिन बन जाता है। बता दे की, बहुत से लोगों को चाय पीने की आदत होती है और यह आदत खासकर भारतीयों में सबसे ज्यादा मशहूर है। कई लोग इसे इसकी लत के लिए पीते हैं और कई लोग इसे अपने शौक के लिए पीते हैं।

चाय पीने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए-

* आपकी जानकारी के लिए बता दे की, जब आप कोई ठंडी चीज का सेवन करें तो उसके तुरंत बाद चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

* यदि आपने नींबू खाया है यानी आपने नींबू का सेवन किया है तो इसके तुरंत बाद चाय का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे पेट फूलने या एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

* बेसन के उत्पादों जैसे चीला, ढोकला आदि का सेवन करने के बाद चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

* खाना खाने के तुरंत बाद चाय का सेवन करने से बचें। जी हां, क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जो दिल के लिए खतरनाक भी साबित हो सकती हैं।

Related News