पैंट स्टाईल की अगर बात करें तो अक्सर आपने देखा होगा कि या तो लड़कियां जींस पहने नजर आती है या फिर प्लाजों का फैशन चला था जो कि लड़कियों ने खुब पहना। लेकिन धोती पेंट फैशन में पीछे नहीं रहा, अगर आप धोती पैंट में ग्लैमरस दिखना चाहते है तो टॉप के साथ या कुर्तीज के साथ आप पैंट वियर कर सकते है। हाल में बॉलीवुड दबंग गर्ल सोनाक्षी ने फैशन को वियर किया जिन्हें देखकर लड़कियोंं ने इन फैशन को फॉलो किया।

मोहित राय और आक्रति सेजपाल निकोबार द्वारा ग्रे कलर की जोधपुरी पैंट को सोनाक्षी ने अपने लिए चुना। इस पैंट के साथ ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप में सोनाक्षी बहुत खूबसूरत दिख रही है।

इस ड्रेस के साथ सोनाक्षी ने अपने फैशन को पूरा करने के लिए सनगलासेस और डिफरेंट इयररिंगस के साथ अभिनेत्री ने ब्लैक कलर के हाई हिल्स और पॉनी बनाए अपने फैशन को पूरा किया।

Related News