हिंदू धर्म में वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर और नए ऑफिस बनाने को बेहद शुभ माना जाता है। बता दें कि हमारे शास्‍त्रों में ऐसी 7 जगहें बताई गई हैं, जिनके आसपास शारीरिक संबंध बनाना अशुभ माना गया है। इस बात की जानकारी प्रश्नोपनिषद, स्कन्द पुराण, पदम् पुराण, कूर्म पुराण और ब्रह्मवैवर्त पुराण में दी गई है।

1- किसी पराए के घर में

दोस्त, रिश्तेदार या फिर किसी अन्य व्यक्ति के घर जाकर जीवनसाथी से संबंध बनाना गलत माना गया है। ऐसा करने से रिश्तों में दूरियां आने की संभावना बनने लगती हैं।

2- अग्नि के पास

हिन्दू धर्म में अग्नि को देव तुल्य माना गया है। इसलिए अग्नि के करीब संबंध बनाना महापाप की श्रेणी में माना गया है।

3- नदी किनारे

किसी भी पवित्र नदी के पास शारीरिक संबंध कभी नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से दंपत्ति के बीच लड़ाई-झगड़ें होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

4- बीमार व्यक्ति के आस-पास

एक छत के नीचे, एक ही घर में यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार हो, तब ऐसी स्थिति में शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए।

5- मंदिर परिसर में

हिंदू धर्मशास्त्रों के मुताबिक, मंदिर परिसर में शारीरिक संबंध बनाना महापाप की श्रेणी में आता है। मंदिर के आसपास भी संबंध बनाना गलत माना गया है।

6- कब्रिस्‍तान या श्‍मशान के पास

कब्रिस्थान अथवा श्मशान घाट के नजदीक अथवा आसपास जीवनसाथी संग शारीरिक संबंध बनाना महापाप है। इन जगहों से निकलने वाली बुरी ऊर्जा पति—पत्नी के रिश्ते को तबाह कर सकती है।

7- छोटे बच्चों के आसपास

हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक जब बच्चे घर में हो, तब उनकी उपस्थिति में शारारिक संबंध महापाप माना जाता है।

Related News