घर-गृहस्थी को चलाने के लिए किसी भी महिला की भूमिका अहम होती है। शुद्ध आचरण वाली महिला अपने सदगुणों की महक से घर-परिवार की बगिया को महकाती है। लेकिन अगर महिला का आचरण अच्छा ना हो तो वो बसे बसाए घर को उजाड़ भी सकती है। लेकिन द्रौपदी ने महिलाओं को कुछ सीख दी है। महाभारत में द्रौपदी ने सत्यभामा को बताई थी कुछ खास बातें जिससे अगर महिलाएं अपना लें तो उनके पति हमेशा उनसे खुश रहेंगे।

1. पति को वश में करने का प्रयत्न न करें :- बहुत सारी महिलाएं तंत्र-मंत्र, औषधि आदि के द्वारा पति को वश में करने का प्रयत्न करती हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योकिं इस से बुरे फल की प्राप्ति होती है।
2. खुशी वाली बातें करें :- सदा वही बात करें जिससे किसी को खुशी मिले। जिससे किसी का अपमान हो या उसे दुख मिले ऐसी बात नहीं करनी चहिए।


3. ससुराल के सभी रिश्तों की पूरी जानकारी :- द्रौपदी सत्यभामा को बताती हैं कि मैंने शादी के बाद सबसे पहले अपने पांडव परिवार के सभी रिश्तों की जानकारी प्राप्त करी। ससुराल के सभी रिश्तों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। एक भी रिश्ता छूटना नहीं चाहिए।
4. बुरे आचरण वाली महिलाओं का संग :- सुखी दांपत्य जीवन को बनाए रखने के लिए महिलाओं को बुरे आचरण वाली और चरित्रहीन महिलाओं का संग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उनकी गृहस्थी में समस्याएं आती हैं।
5. आलस्य नहीं करना :- किसी भी काम में आलस्य नहीं करना चाहिए। बिना समय गंवाए जो भी काम हो उसे पूरा कर लेना चाहिए। अपने काम में दक्ष पत्नी सदा पति की प्रिय बन कर रहती है।

Related News