आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 09 बजकर 40 मिनट से 7 अक्टूबर सुबह 07 बजकर 26 मिनट है। इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ हो जाएगी। शुक्रवार के दिन प्रदोष व्रत भी रखा जा रहा है। शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए काफी खास है। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल

यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा उत्तम होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।


मिथुन दैनिक राशिफल

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक व व्यावसायिक मामलों में लाभ मिल सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल

अनचाही यात्रा या व्यक्ति से तनाव मिल सकता है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।

सिंह दैनिक राशिफल

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। संतान या जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला दैनिक राशिफल


स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है धन व्यय होगा। मन खिन्न रहेगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु दैनिक राशिफल

संतान या शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।

मकर दैनिक राशिफल

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे।

मीन दैनिक राशिफल

व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। भाई-बहन का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

Related News