पंचांग के अनुसार आज 27 अक्टूबर, 2022 गुरुवार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है और कुछ जगहों पर भाई दूज पर्व मनाया जाएगा। राशिफल के अनुसार कुछ ऐसी भी राशियां हैं जिनके लिए आज धन वृद्धि का योग बन रहे हैं। पंचांग के अनुसार राहुकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक रहेगा और दिशाशूल दक्षिण होगा। आइए राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए गुरुवार का दिन।


मेष दैनिक राशिफल
यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। भागदौड़ रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल
जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल
पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क दैनिक राशिफल

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।

सिंह दैनिक राशिफल
चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कन्या दैनिक राशिफल
जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।


तुला दैनिक राशिफल
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी परास्त होगा। भाई या बहन से तनाव मिल सकता है। पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
चली आ रही समस्या का समाधान होगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।


धनु दैनिक राशिफल
व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन मन खिन्न रहेगा। अपनों से ही तनाव मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

मकर दैनिक राशिफल
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल
महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी।

मीन दैनिक राशिफल
चली आ रही समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत हो सकता है।

Related News