इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड हमारे जरूरी दस्तावेजों में शामिल हो चुका है। इसका उपयोग सभी सरकारी योजनाओं में किया जाता है। बहुत से लोग अभी आधार कार्ड को अपडेट करवा रहे हैं। कई लोगों के आधार कार्ड में कुछ गलत जानकारियां भी दर्ज हो जाती है, जिन्हें बाद में बदलवाना होता है।

क्या आपको पता है आधार कार्ड में कौन सी जानकारी को आप बार-बार बदलावा सकते हैं? नहीं तो आज ही आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। जहां आधार कार्ड में कुछ जानकारी तो केवल एक या दो बार ही बदलावा सकते हैं, लेकिन एड्रेस में आप जितना बार भी चाहे उतनी बार बदलाव इसमें करवा सकते हैं।

लोग एक जगह से अक्सर दूसरी जगह शिफ्ट होने के कारण आधार कार्ड में अपना पता बदलवाते रहते हैं। यूआईडीएआई का आधार कार्ड लगभग हर प्राइवेट और सरकारी काम के लिए उपयोगी होता है।

PC: Zee news

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News