इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों मेें शामिल हो चुका है। ये आज के समय में हर सरकारी काम में उपयोगी है। इसके अभाव में आपके कई काम अटक सकते हैं। स्थान परिवर्तन होने के कारण बहुत से लोगों को अपने आधार कार्ड में पता बदलावा पड़ता है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि आप किस प्रकार से अपने आधार कार्ड में कितना शुल्क देकर पता बदलावा सकते हैं।

आधार कार्ड में एड्रेस बदलवाने के लिए केवल 50 का शुल्क देना होता है। आधार कार्ड में पता बदलने के लिए आप घर बैठे ही ऑनलाइन रिक्वेस्ट डाल सकते हैं। इसके लिए आपको यूआइडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। अब आप इसमें अपना आधार कार्ड नंबर डालकर लॉगिन कर लें। रजिस्टर मोबाइल नंबर पर मिले ओटीपी और कैप्चा भर आप लॉगिन कर लेंगे। अब आपको आधार अपडेट ऑप्शन में जाकर प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

अब एड्रेस को अपडेट करने के ऑप्शन पर क्लिक कर नए एड्रेस की जानकारी आपको देनी होगी। इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद चेक बॉक्स पर टिक कर दें। इसके बाद आप पचास रुपए का पेमेंट कर इस प्रक्रिया को पूरी कर लें। इसके बाद 30 दिन के अंदर आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाएगा।

PC: Zee news

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News