इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल हो चुका है। इसी कारण तो इसे कई जरूरी दस्तावेजों में से लिंक किया जाना जरूरी कर दिया है। अब आधार कार्ड को लेकर केन्द्र सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में सवाल के जवाब में कहा कि केन्द्र सरकार ने अभी तक आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से जोडऩा प्रारम्भ नहीं किया है। इस दौरान कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आधार को वोटर आईडी से जोडऩे के लिए कोई टारगेट नहीं दिया गया है।

अर्जुन राम मेघवाल ने इस दौरान जानकारी दी कि फॉर्म 6बी जमा करने की समय अवधि को आगे बढ़ा दिया गया है। उन्होंने यहां तक बोल दिया कि आप अपनी मर्जी से आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक कर सकते हैं। . आधार को वोटर आईडी से लिंक करवाने के लिए फॉर्म 6 बी जमा करना जरूरी है, जिसकी डेडलाइन मार्च 2024 के अंत तक बढ़ाई गई है।

PC: Zee news

Related News