इंटरनेट डेस्क। सरकार ने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करवाने की तारीख को बढ़ाकर आमजन को बड़ी राहत दी है। इसके तहत जिन लोगों ने दस साल से अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है। वह इसे अब 14 मार्च 2024 तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं। पहले आधार को फ्री में अपेडट करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई थी। आज हम आपको आधार को फ्री में अपडेट करवाने का आसान तरीका बताने जा रहे है।

ये है प्रोसेस:
-आधार कार्ड को माई आधार पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपडेट कवा सकते हैं।
- आधार अपडेट के लिए आईडी का प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र से जुड़ा दस्तावेज अपलोड करना होगा।

-अगर आप अपेडट नहीं कर पा रहे हैं, तो ऑफलाइन आधार केंद्र पर जाकर भी ये काम करवा सकते हैं।
-यहां पर आपको आधार केंद्र पर आईडी कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी देनी होगी।
-इसके बाद आपका आधार कार्ड अपडेट कर दिया जाएगा।

PC: jagran

Related News