इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल हो चुका है। लगभग हर सरकारी योजना में अब इसकी जरूरत होती है। इसमें 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या दर्ज होती है। ये व्यक्ति की पहचान का प्रमाण होता है।

आधार कार्ड में भारतीय नागरिक की डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। इसे बहुत से लोग अपडेट करवाते रहते हैं। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि क्या आधार कार्ड को अपडेट कराने के बाद आधार नंबर बदल जाता है?

आपको बता दें कि आधार कार्ड को अपडेट कराने के बाद आधार नंबर में किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं होता है। आधार कार्ड का नम्बर कभी भी नहीं बदलाता है। इसे बनवाते समय जो नंबर जारी किया था वहीं हमेशा रहेगा, चाहे आप आधार कार्ड को कितनी ही बार अपडेट करवा लें। आधार कार्ड भारतीय नागारिकों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

PC: businesstoday

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News