ज्योतिश शास्त्र के अनुसार हाथ की रेखाएं इंसान के भविष्य को उजागर करती है ज्यादातर हाथ की रेखाएं आपस में मिलकर कुछ न कुछ आकृति बनाती है और ये रेखाएं इंसान के जीवन में होने वाली सब घटनाओ को दर्शाती है। कहा जाता है की हाथ की रेखाएं कर्मो के अनुसार बदलती है। आज हम आपको बताते है की महिलाओ के हथेली में बने ये विशेष आकृति का क्या मतलब होता है।

यदि किसी महिला के हाथ कमल या मछली की आकृति बनती है तो उस महिला का भविष्य उज्ज्ज्वल होता है और उसे अपने जीवन में सभी तरह की सुविधाएं मिलती है।

यदि किसी महिला के हाथ में चक्र , या शंख जैसी आकृति बनती हो तो इसका मतलब यह है कि उसका पुत्र बहुत बड़ा अधिकारी बनेगा और विलासितापूर्ण जीवन व्यतीत करेगा।

किसी भी महिला के हाथ की हथेली के बीचो बीच त्रिभुज या धनुष जैसी आकृति हो तो वो महिला बहुत भाग्यशाली होती है और जीवन के सरे सुख भोगती है।


Related News