दोस्तों आजकल का समय बहुत ही बदल गया है और पहले जैसा अब कुछ भी नही रहा न तो खान पान और न तो वो माहौल ही रहा| आजकल के इस मॉडर्न ज़माने में हमारे पारंपरिक चीजों की अहमियत बहुत ही काम होती जा रही है और लोग इन्हें पसंद भी नही करते| कभी एक ज़मान था जब गर्मियां आती थी तब हमारे कानो में एक ही आवाज़ सुने देती थी मटका लेलो ,सुराही लेलो ,दसी फ्रिज ले लो लेकिन आजकल तो इन सब चीजों की तो जैसे अहमियत ही ख़त्म हो गयी है|

आजकल की टेक्नोलॉजी इतनी विकसित हो गयी है की अब इन सब चीजों को कोई नह पूछता है| और जब यह टेक्नोलाजी इतनी विकसित नही हुई थी जिसके कारण लोग पुरानी वस्तुओं पर ही निर्भर रहते थे।लेकिन जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विस्तार हुआ आधुनिक मशीने बाजार मे आयी। लोगो को इन मशीनों ने उनके दैनिक कार्यो मे अपना भरी योगदान दे दिया|

और आजकल तो मशीनों ने हमारा काम इतना आसान कर दिया है की हमें अब कोई भी काम करने में समय ही नही लगता कोई भी काम बहुत जल्दी हो जाता है| जहा इन मशीनों से लोगो को फायदा हुआ वही दूसरी तरफ लोगो पर इसका एक गलत प्रभाव भी पड़ा। अब लोग मशीनों पर निर्भर रहने लगे है और शारीरिक मेहनत काम करते है और मेहनत काम कर्ण चाहते है जिससे उनका स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है| पहले लोगो के पास फ्रिज नहीं हुआ करते थे। उस समय लोग मटके का पानी पिया करते थे। मटके का पानी अमृत के समान होता है। क्योंकि मटका अपने अंदर रखा पानी के सभी विषैले तत्वों को सोख लेता है और पानी को एकदम शुद्ध बना देता है। जिसे पीकर आदमी की प्यास बुझती है और उसका पाचन तंत्र भी सही रहता है।


लकिन आजकल के इस आधुनिक युग में कही भी मटका दिखाई नही पड़ता और आजकल लोग फ्रिज का पानी पिटे हैं। फ्रिज के अंदर इतना अधिक तापमान होता है कि पानी को मिनटों में ठंडा कर देता है। जिससे उसके अंदर मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। जब वही पानी हम पीते हैं तो हमारे शरीर में कई बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। डॉक्टर भी मरीज को हमेशा मटके का पानी पीने की सलाह देते है। क्योंकि बीमार व्यक्ति के लिए फ्रीज का पानी जहर के समान होता है। ये तो आप जानते ही होंगे की मिट्टी के अंदर कई गुण मौजूद होते हैं। और जब हम मटके के अंदर रखे पानी को पीते हैं तो यह पानी हमारे शरीर का तापमान सामान्य रखता है। क्योंकि मटके के अंदर का पानी पी।एच का तापमान सामान्य रखता है और यह विषैले तत्वों को अपने अंदर सोख लेता है।

आपको ये भी बता दे की मटके का पानी पिने से पाचन तंत्र सही रहता है और हम बीमारियों से बचे रहते हैं। और जो लोग हमेशा मटके का पानी पीते हैं। वे लोग स्वस्थ रहते है। ऐसे लोग एसिडिटी, पेट दर्द और गैस जैसी बीमारियों से बचे रहते है मटके का पानी हमारे शरीर मे टेस्टोरेन को बढ़ता है जिससे हमारी पाचन क्रिया मजबूत रहती है| और हमें किसी प्रकार का कोई खतरा नही होता है|

Related News