पानी जीवन है इस बात को आप तो जानते है। जल हमारे शरीर और स्वास्थ्य दोनों के लिए बहुत जरुरी है ये बात हम सभी जानते है। हमे दिनभर में कम से कम 04 से 05 लीटर पानी जरुर पीना चाहिए लेकिन सिर्फ पानी पीना काफी नहीं है बल्कि पानी को कैसे पीना है इस बात का पता होना चाहिए। तो आइये जानते है पानी पीने का सही तरीका और नियम क्या है।

पानी पीने का सही तरीका -

पानी दिन भर में कई बार पीना चाहिए और कम से कम 04 से 05 लीटर पानी हर किसी वयस्क ब्यक्ति को पीना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए की हर घंटे कम से कम एक गिलाश पानी जरूर पिये।

खाना खाने से आधा घंटे पहले एक गिलाश पानी पिये, खाने के दौरान कम से कम पानी पिये और खाना खाने के आधे से एक घंटे बाद कम से कम दो गिलाश पानी पिये।

पानी कभी भी खड़े होकर नही पीना चाहिए। हमेशा पानी पीते समय बैठ जाएं। बैठ कर कर हमारा शरीर आराम की स्थिति में होता है और हमारे मसल्स आराम की मुद्रा में होते है, जिससे पानी पीने का सही लाभ हमारे शरीर को मिल पाता है।

Related News