दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। ग्रहों के हिसाब से व्यक्ति का हर दिन अलग होता है। उसी के आधार पर हम आपका 6 मार्च 2021 का राशिफल लेकर आए हैं।


मेष राशि: मेष राशि वाले आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको खासा लाभ होगा। आज कार्यों में सफलता के योग हैं। आज आपको आशानुकूल लाभ मिलेगा और अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। आपको आज रुपये-पैसों के मामले में भी विशेष लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आप अच्छा काम दिखाएंगे लेकिन पारिवारिक जीवन में समस्याएं आएंगी और आपके माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कुछ लोग आप की प्रॉपर्टी पर विवाद खड़ा करना चाहते हैं, उनसे सतर्क रहें।

वृष राशि: आपके लिए आज का दिन उन्नति दायक रहेगा। छोटी छोटी यात्राओं से आपको कुछ नए रिश्ते बनाने को मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आप अपने मित्रों और रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। अपने साथ काम करने वालो से अच्छा व्यवहार आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। प्यार के मामले में दिन मिलाजुला असर देगा और दांपत्य जीवन में जीवन साथी को शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी के माध्यम से आपको कोई लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को आज किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिलने की संभावना है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपकी धन संबंधी समस्याएं हल हो जाएंगी। आपको कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

कर्क राशि: आज आपको अपना पूरा फोकस काम पर ही रखना होगा। कुछ लोग आपके सामने चुनौती हो सकते हैं, जो आपको अपने लक्ष्य से भटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपको इन बातों को नजरअंदाज करना होगा। ये आपके लिए काफी लाभप्रद स्थितियों का निर्माण कर सकती है। पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं। वर्तमान स्थिति को स्वीकार करें, क्योंकि वर्तमान में ही भविष्य का निर्माण होता है।

सिंह राशि: आज सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बनायेंगे| इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा फायदेमंद रहेगा। उनका ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। राजकीय कार्यों में आपको सफलता मिलने के आसार हैं। आज कहीं रूका हुआ धन की प्राप्ति होगी। मंदिर में घी दान करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या राशि: आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के मामले में आपका प्रभाव रहेगा। बाॅस से आपके संबंध सुधरेंगे। आपको अच्छी इनकम भी होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता देंगी। आपको निवेश से लाभ मिलने का योग है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के माध्यम से लाभ मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्या होगी।

तुला राशि: भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे और व्यवहार कुशलता व शान्त रहकर कार्य बना लें। उन्नति का अवसर मिलेगा। बेहतर होगा कि आप मन की बातें और अपने इरादे किसी भी व्यक्ति से साझा न करें। आज शा को अच्‍छे वस्‍त्र और उत्‍तम भोजन भी मिल सकता है।प्रेम जीवन में प्यार भरा दिन रहेगा और आपको अपने प्रिय का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि: आपकी चिंताएं बढ़ेंगी और आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर इतना खर्च कर देंगे कि आपको यह सोचना मुश्किल पड़ जाएगा की आवश्यकता के लिए धन कहां से लाएं। काम के सिलसिले में आज किसी से कहासुनी हो सकती है। परिवार का माहौल भी आज अच्छा नहीं होगा और लोगों में दूरियां आ सकती हैं। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम के बढ़ोतरी होगी। भाग्य के सहारे आपके कुछ काम बन जायेंगे।

धनु राशि: धनु राशि के लोग स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या से परेशान रहेंगे। आपको भाग्य का एक सकारात्मक स्ट्रोक का समर्थन मिलेगा। आपको अपने बच्चे से संबंधित अच्छी खबरें प्राप्त होंगी। छात्रों को उनकी शिक्षा के बारे में अच्छा लगेगा। आज आपका पैसा बर्बाद हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ संघर्ष संभव है इसलिए सतर्क रहें।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए अपने और परायों की पहचान करने वाला हो सकता है। आपके लिए दिन कुछ चीजों में एकदम से फैसला लेने वाला भी हो सकता है। आपको अचानक कुछ कड़े फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। आप बिना झिझक अपने साथी से अपने दिल की बातें बता सकते हैं। आपकी योग्यता में कोई कमी नहीं है, किन्तु जिस प्रकार की सफलता आप ढूंढ रहे हैं उसके लिए अपने कौशल से सबका भला करें, उसे अपने तक सीमित न रखें।

कुंभ राशि: आज आपका काम समय पर पूरा हो जायेगा। धन में वृद्धि होगी। बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा होगा। आज कोई रिश्तेदार आपके घर मिलने आयेगा|जीवन में मित्रों का सहयोग भी आपको मिलता रहेगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। दाम्पत्य जीवन प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को कुछ बेहतर मौके मिलेंगे।चींटियों को आटा डालें, रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। आपकी आपकी इनकम में इजाफा होगा। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव हो सकता है। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आपको अपने लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में निराशा हो सकती है। कार्यों में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

Related News