आज के समय में बहुत सी महिलाऐं पेशाब के दौरान जलन की समस्या का सामना कर रही है। पेशाब करते समय होने वाले दर्द और जलन को मेडिकल भाषा में डिस्यूरिया कहते हैं। आज कल 50 प्रतिशत महिलाऐं इस समस्या से ग्रस्त है। इस से बहुत ही असहज महसूस होता है और कई बार तो बैठने में भी समस्या होती है। हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनके माध्यम से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन समस्या बढ़ने पर डॉक्टर की सलाह लेना उचित है।

ज़्यादा से ज़्यादा पानी पियें

शरीर में पानी की कमी के कारण भी ये समस्या हो सकती है। इस से यूरिन का रंग भी पीला नजर आता है। पानी लेने की मात्रा को हमेशा अधिक रखें इससे पेशाब करते समय होने वाले दर्द या जलन से आपको राहत मिलेगी। पानी आपके शरीर से बैक्टीरिया और विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है।

इलायची

इलायची के सेवन से डिस्यूरिया या यूटीआई के लक्षणों को कम किया जा सकता है। इलायची में नेचुरल मूत्रवर्धक के गुण पाए जाते हैं, जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। ये किडनी को सुचारु रूप से कार्य करने में भी बढ़ावा देती है। इसके सेवन से पेशाब में हो रही जलन शांत होती है।

नींबू

पेशाब करते समय होने वाले दर्द और अन्य लक्षणों के लिए नींबू भी बेहद फायदेमंद है। नींबू के जूस में एसिड होता है, साथ ही अलकलाइज़िंग प्रभाव की वजह से भी ये शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है।

अधिक विटामिन सी का करें सेवन

आपको विटामिन सी का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप आंवला, संतरा आदि का सेवन कर सकते है। इससे आपको लाभ मिलेगा।

सेब का सिरका

सेब के सिरके में एंटीबैक्टेरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। ये पेशाब करते समय होने वाले दर्द को दूर करते हैं। सेब का सिरका एंज़ाइम्स, पोटैशियम और अन्य फायदेमंद खनिजों का एक समृद्ध स्त्रोत भी है।

Related News