शादी हर किसी के जिंदगी के लिए बहुत खास मौका होता है। इस मौके पर हर दुल्हन बिल्कुल परफेक्ट दिखना चाहती है और हो भी क्यों न, आखिर ये पल है कि इतना खास जो होता है, शादी में दुल्हन अपने आउटफिट पर सबसे ज्यादा ध्यान देती है। वैसे आज हम आपकोदुनिया के कुछ ऐसे ही महंगे वेडिंग गाउन्स, जिनकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इससे आधे से भी कम कीमत में तो आप लग्जरी घर, गाड़ी और न जाने क्या-क्या खरीद सकते हैं।


1.हॉलीवुड एक्ट्रेस और Monaco की प्रिसेंज Grace Kelly की शादी काफी चर्चा में रही थी। उन्होंने इस दौरान फेमस डिजाइनर हेलेन रोज का एक खूबसूरत वेडिंग गाउन पहना था। इस गाउन की अनुमानित कीमत 60,000 डॉलर (करीब 42,59,280) थी।

2.अमाल क्लूनी ने जॉर्ज क्लूनी के साथ शादी रचाई थी। इस दौरान अमाल ने Oscar de la Renta का एक खूबसूरत ऑफ-शोल्डर गाउन कैरी किया था। इसे गाउन की कीमत 380,000 डॉलर (करीब 2,69,62,140) थी।

3.कैथरीन, कैम्ब्रिज की डचेस केट मिडिलटन की शादी दुनिया की शाही शादियों में से एक है। प्रिंस विलियम से उनकी ड्रीम वेडिंग Westminster Abbey में हुई थी। अपनी शादी में केट ने Sarah Burton के ब्रैंड Alexander McQueen का वेडिंग गाउन पहना था। इस गाउन की कीमत लगभग 434,000 डॉलर (करीब 3,08,17,906) थी।

4.Swarovski jewellery की उत्तराधिकारी Victoria Swarovski की शादी किसी फेरीटेल से कम नहीं थी। उनके वेडिंग गाउन में 5 लाख से भी ज्यादा क्रिस्टल्स लगे थे। इस खूबसूरत गाउन की कीमत एक मिलियन डॉलर (करीब 7,09,30,500) से भी ज्यादा थी।

5.चाइनीज स्टार Angelababy का वेडिंग गाउन अब तक का सबसे महंगा वेडिंग अटायर है। डियोर के इस वेडिंग गाउन की कीमत को उजागर नहीं किया गया, लेकिन कहा जाता है कि उनकी पूरी शादी को खर्चा 31 मिलियन बैठा था।

Related News