यदि आप गर्मियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप भारत की इन बेहतरीन जगहों पर जा सकते हैं जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां चलकर आप एक बेहतरीन अहसास का अनुभव कर सकते हैं। आज हम पांच खूबसूरत झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां ज्यादातर लोग घूमना चाहते हैं. गर्मी के दिनों में यहां घूमने का मजा ही कुछ अलग है और यहां जाने में आपका खर्चा भी ज्यादा नहीं होगा।

डल झील: कश्मीर भारत में एक लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है। मौजूद डल झील अपने भीतर बसी एक अनोखी और अद्भुत सुंदरता है। इस जगह पर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।

लोकतक झील: यह झील मणिपुर में देश के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है। इस झील को मीठे पानी की झील के नाम से भी जाना जाता है। इसकी खूबसूरती दिल को छू लेने वाली है और आप यहां आकर तनाव मुक्त महसूस कर सकते हैं।

चिल्का झील: ओडिशा में चिल्का झील को भारत की सबसे बड़ी तटीय झीलों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि इस झील के दर्शन करने का सही समय नवंबर से फरवरी के बीच है, क्योंकि इस दौरान यहां का मौसम सुहावना रहता है। गर्मी के दिनों में भी आप यहां का लुत्फ उठा सकते हैं।

सोन बील झील: इसे आर्द्रभूमि भी कहा जाता है, जो असम के करीमगंज क्षेत्र में स्थित है। वहीं गर्मियों में आप इस झील के दर्शन कर बेहतरीन पलों को कैद कर सकते हैं। जिसके अलावा सर्दियों में झील के कुछ हिस्सों में खेती की जाती है।

Related News