पुदीना अपने स्वाद और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है,लेकिन ये शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है, खासकर गर्मियों में। वैसे आप इसका इस्तेमाल ब्यूटी से लेकर खाने में जैसे चटनी और जूस की तरह कर सकते है। गर्मी में इसका सेवन काफी फायदेमंद है।

1. पेट की गर्मी को कम करने के लिए पुदीने का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा, पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से जल्दी छुटकारा पाने में भी यह फायदेमंद है। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।

2. पुदीने को छाछ, दही, कच्चे आम के पत्तों के साथ मिलाकर पीने से पेट में जलन दूर होगी और ठंडक मिलेगी।

3. गर्मियों में पुदीने की चटनी का रोजाना सेवन कई स्वास्थ्य लाभ देता है। पुदीना, काली मिर्च, हींग, सेंधा नमक, किशमिश, जीरा, खजूर को मिलाकर चटनी को पीस लें। यह चटनी पेट की कई बीमारियों से बचाती है।

4. पुदीने और अदरक के रस को थोड़े से शहद में मिलाकर चाटने से खांसी ठीक हो जाती है।

5. पुदीने की पत्तियां लगाने से कई तरह के त्वचा रोग ठीक हो सकते हैं। यह घाव भरने के लिए भी सही है।

Related News