शूर्पणखा रावण की बहन थी। कथानुसार जब राम वनवास में थे तब लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक और कान काट लिए थे, जिसके वजह से रावण ने माता सीता का अपहरण किया था। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि रावण की बहन शूर्पणखा आज भी जिन्दा है। हम यह बात मजाक में नहीं बल्कि सच बोल रहे है। रावण की बहन शूर्पणखा के पास आज भी काफी शक्तियां हैं। वह लोगों के सामने ही बारिश करा देती है और बारिश रुकवा भी देती है। वह लोगों की बीमारियाँ भी हाथ लगाते ही सही भी कर देती है।

http://hindi.webdunia.com/interesting-and-exciting/ravana-sister-surpanakha-is-alive-117011800065_1.html

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो शहर से सटे कस्बा कोट्टे में एक महिला रहती है। इस महिला का नाम गंगा सुदर्शनी है। यह महिला खुद को शूर्पणखा का ही अवतार बताती है। बताते हैं कि जब इस महिला का जन्म हुआ तो इस महिला के नाक और कानों पर कट के निशान थे।

वैसे यह महिला कोई साधारण महिला नहीं है। भारत के एक बड़े दिग्गज न्यूज़ चैनल ने इस बात की खोज करने के लिए गंगा सुदर्शनी के यहाँ पर डेरा डाला था। गंगा जी खुद को रावण की बहन शूर्पणखा का ही अवतार बताती हैं और इनके पास एक से एक बड़ी शक्तिशाली हस्तियाँ आशीर्वाद लेने आती है।

Related News