मनुष्य के जीवन में हस्तरेखा का बहुत योगदान है। हस्तरेखा के अनुसार हर मनुष्य के हथेली पर रेखाए होती है, इसके अलावा कुछ खास निशान भी होते हैं। जिन्हें देखकर भविष्य और उनके स्वभाव का पता चल जाता है। ये खास चिन्ह स्त्रियों और पुरूषों के भविष्य के बारे में अलग-अलग संकेत देते हैं। आज हम हस्तरेखा के अनुसार स्त्रियों के हाथों में कुछ खास निशान के बारे में बात करेंगे।

1. किसी स्त्री की हथेली में कमल या मछली जैसी आकृति बन रही हो तो उसका जीवन सुख और सुविधाओं से भरा होता है। ऐसी स्त्रियों के पति उन्हें बहुत प्यार करते है।

2 . स्त्री की हथेली में शंख, चक्र या पद्म का चिन्ह होता है तो उसका पुत्र बड़ा आधिकारी या राजा समान जीवन जीने वाला होता है। जीवन में किसी भी तरह की परेशानियां नहीं होती।

3 . जिस स्त्री की हथेली गुलाबी या हल्की लालिमा लिए हो और हाथों में स्वस्तिक का निशान बनता हो तो ऐसी स्त्रियां जहां रहती हैं वहां पैसों की कमी नहीं होती। और उन्हें हर तरह का सुख मिलता है, और वो भाग्यशाली होती हैं।

Related News