मुश्किल वक़्त में ईश्‍वर की आराधना का सबसे सरल मार्ग है। वैसे हिन्दू धर्म में पूजा पाठ का बहुत महत्व है। पूजा करने से ईश्‍वर तुरंत प्रसन्‍न होते हैं, और अपने भक्‍तों की मनोकामना को पूर्ण करते हैं। लेकिन एक बात तो है, पूजा के दौरना बहुत से नियमों का पालन करना होता है। जैसे पूजा में कुछ विशेष रंग के कपड़े पहनकर बैठना चाहिए। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं, कि पूजन में किस रंग के कपड़ा पहनना शुभ मन जाता है।

पीला रंग होता है सबसे ज्‍यादा शुभ

ईश्‍वर की पूजा एवं उपासना में पीले रंग या केसरिया रंग के कपड़े पहनना ज्‍यादा शुभ माना जाता है।मान्‍यता है कि पूजा में पीले रंग के कपड़े पहनने से मन स्थित रहता है और मन में सकारात्‍मक विचार आते हैं। हिंदू धर्म ग्रंथों में पीला और केसरिया रंग को बहुत पवित्र माना गया है।

काले रंग का बुरा असर

काले रंग को देखकर मन में नकारात्‍मक भाव आते हैं। इसलिए पूजा के दौरान काले रंग का कपड़ा न पहनें। इस रंग का कपड़ा शुभ नहीं मन जाता है।

Related News