महाभारत के युद्ध के बारे में हम सभी जानते है, ये हिंदू धर्म का बहुत बड़ा महायुद्ध माना जाता है। इस युद्ध में एक से बढ़कर महावीर योद्धाओं ने भाग लिया था। लेकिन हम सबसे ज्याद शक्तिशाली योद्धा अर्जुन को मानते है। लेकिन आज हम आपको तीन उन योद्धाओं के बारे में बताने जा रहे है जो अर्जुन से कही अधिक शक्तिशाली और पराक्रमी थे।

1 - कर्ण: सूर्य पुत्र कर्ण को विद्या स्वयं परशुराम जी ने दी थी। उनके पास वो शक्तियां थी जो अर्जुन के पास भी नही थी। भगवान श्रीकृष्ण यह बात भली भांति जानते थे कि जब तब कर्ण के पास उसके कवच और कुंडल है उसे कोई परास्त नही कर सकता। इस कारण श्रीकृष्ण के कहने पर ही इंद्रदेव ने इनसे कवच और कुंडल दान में मांग लिया।

2 - एकलव्य: एकलव्य अत्यंत गरीब भील पुत्र था किंतु वह एक दृढ़ निश्चयी बालक था। उसकी जाति के कारण द्रोणाचार्य ने उसे अपना शिष्य नही बनाया। इस कारण उसने द्रोणाचार्य की प्रतिमा के समकक्ष अभ्यास करके स्वयं को धनुर्विद्या को सीखा । एकलव्य अर्जुन से कहीं अधिक कुशल योद्धा था।

3 - बर्बरीक: बर्बरीक भीम के पौत्र और घटोत्कच अहिलावटी के पुत्र थे। युद्ध भी जाने से पूर्व बर्बरीक से कहा था कि उसकी ओर से युद्ध करना जिसकी ओर से पराजय हो रही हो। बर्बरीक के पास तीन ऐसे बाण थे जिनसे पूरा युद्ध समाप्त हो सकता था। अर्जुन चाह कर भी बर्बरीक को रोक नही सकते थे।

Related News