जैसा कि हम जानते हैं कि गर्मियों में, वर्ष का सबसे गर्म मौसम होता है, लेकिन बच्चों के लिए यह एक मजेदार समय होता है क्योंकि इस समय उनकी छुट्टिया होती है। इसलिए परिवार के साथ हमारे देश की सबसे ठंडी और सबसे खूबसूरत जगहों पर छुट्टियां मनाने का यह सही समय है। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहाँ आप गर्मियों में यात्रा कर सकते हैं।

लेह-लद्दाख, जम्मू और कश्मीर

लेह-लद्दाख भारत में सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है; और ये देश के बाकी हिस्सों से काफी अलग है। यह ठंडा स्थान काराकोरम चोटियों से घिरा हुआ है और सिंधु और ज़ांस्कर जैसी सुंदर झीलों और शक्तिशाली नदियों द्वारा सजाया गया है। यहाँ की यात्रा आपको गर्मियों में जरूर करनी चाहिए।

सिक्किम


सिक्‍किम अपने हरे-भरे पौधों, जंगलों, दर्शनीय घाटियों और पर्वतमालाओं और अव्‍वल सांस्‍कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है और यहां के शांतिप्रिय लोगों की वजह से यह प्रदेश पर्यटकों के लिए सुरक्षित स्‍वर्ग के समान है। सिक्किम का प्रमुख बौद्ध मठ पेलिंग में स्‍थित पेमायांत्‍से है। इसके अलावा यहां पश्‍चिमी सिक्किम ताशिदिंग मठ भी है, जो सिक्‍किम के सभी मठों में सबसे पवित्र माना गया है। सिक्‍किम का सबसे प्राचीन मठ युकसोम है, जिसे ड्रबडी मठ के नाम से जाना जाता है। आपको गर्मियों में यहाँ की यात्रा जरूर करनी चाहिए।

मनाली


मनाली, हिमाचल प्रदेश राज्‍य में समुद्र स्‍तर से 1950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह पर्यटकों की पहली पसंद है और ऐसा हिल स्‍टेशन है जहां पर्यटक सबसे ज्‍यादा आते है। मनाली, कुल्‍लु जिले का एक हिस्‍सा है जो हिमाचल की राजधानी शिमला से 250 किमी. की दूरी पर स्थित है। मनाली आपे पर्यटकों के बीच यहां के सुंदर दृश्‍यों, गार्डन, पहाड़ो, और सेब के बागों के लिए जाना जाता है। यहां के बागों में लाल और हरे सेब काफी मात्रा में पैदा होते है। यहां आने पर पर्यटक हिमालय नेशनल पार्क, हिडिम्‍बा मंदिर, सोलांग घाटी, रोहतांग पास, पनदोह बांध, पंद्रकनी पास, रघुनाथ मंदिर और जगन्‍ननाथी देवी मंदिर देख सकते हैं।

Related News