मेष
फायदा- बिजनेस को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पार्ट टाइम जॉब के लिए ऑफर मिल सकते हैं।
नुकसान- पानी से संबंधित रोग हो सकते हैं। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- किसी मंदिर में दीपक के लिए शुद्ध घी का दान करें।

वृष
फायदा- कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आज आपकी प्लानिंग सफल हो सकती है। अचानक धन लाभ की भी संभावना है।
नुकसान- हेल्थ को लेकर सावधान रहें। मन में आज अनजाना डर रहेगा। किसी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुन
फायदा- कोई महत्वपूर्ण और बड़ा काम आज शुरू हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- प्रेम संबंध टूट सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। जीवनसाथी का रवैया परेशान कर सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को दुर्वा अर्पित करें।

कर्क
फायदा- पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा।
नुकसान- सिरदर्द की समस्या हो सकती है। खर्च बढ़ सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें तो बेहतर रहेगा।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में लाल ध्वजा (झंडा) अर्पित करें।

सिंह
फायदा- स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको मनपसंद भोजन मिलेगा।
नुकसान- बदहजमी की शिकायत हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। परिवार में किसी को हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

कन्या
फायदा- रुके हुए कामों में तेजी आ सकती है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार वालों को सहयोग मिलेगा।
नुकसान- किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। सेहत से जुड़ी जुड़ी समस्याएं हो सकती है। भाग-दौड़ के कारण थकावट हो सकती है।
उपाय- किसी गरीब को कपड़े दान करें।

तुला
फायदा- परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। बिजनेस को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।
नुकसान- किसी से भी विवाद न करें। भविष्य को लेकर टेंशन हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
उपाय- किसी हनुमान मंदिर में सिंदूर का दान दें।

वृश्चिक
फायदा- कोई पुरानी योजना आज सफल हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- संतान पक्ष की चिंता रहेगी। ज्यादा खुशी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।

धनु
फायदा- परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। दूसरों की मदद करें, इससे आपका भी फायदा होगा। पैसा निवेश करने से फायदा होगा।
नुकसान- जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं है। आक्रमकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है।
उपाय- विवाहित महिला को सुहाग की सामग्री उपहार में दें।

मकर
फायदा- बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलेगा। यात्रा से धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार को लेकर नई योजनाएं आज बन सकती हैं।
नुकसान- अपनी वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है
उपाय- अनाज जैसे- गेहूं, चावल आदि का दान करें।

कुंभ
फायदा- परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ होगी। लोग आज आपकी मदद करेंगे।
नुकसान- जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। संपत्ति से जुड़े विवाद हो सकते हैं।
उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें और सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

मीन
फायदा- परिवार के बुजुर्गों की राय से फायदा हो सकता है। दोस्तों की मदद से बिगड़े काम बन जाएंगे। बच्चों के भविष्य की चिंता दूर होगी।
नुकसान- पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। खर्च ज्यादा हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
उपाय- किसी बुजुर्ग महिला को कपड़े दान करें।

Related News