नौ दिनों तक चलने वाली इस पूजा में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। इस पावन पर्व पर कई घरों में घटस्थापना होती है और कई जगह अखंड ज्योति का विधान है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे अखंड ज्योति जलाने के कुछ नियम होते हैं। जिनका आपको पालन करना बहुत जरुरी है अगर इन नियमों का पालन सही से नहीं होता तो लाभ की बजाए नुकसान हो सकता है। नवरात्रि पर अखंड ज्योति जलाने के जागब फायदे है चलिए जानते है।

शुद्ध घी की ज्योति जलाने से घर में सकारात्मकता बढ़ती है, और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। इस वजह से घर में हो रहे लड़ाई झगड़े और बीमारियों में कमी आती है।

सरसों के तेल की अखंड ज्योति जलाने से देवी खुश होती हैं और तुरंत सभी काम बनने लगते हैं। ऐसा करने से पितृ भी शांत रहते हैं औऱ घर में समृद्धि आती है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

अंखड ज्योति जलाने से घर और घर के लोगों पर हमेशा से मां की कृपा बनी रहती हैं। नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने से पूजा स्थल पर कभी भी अनाप-शनाप चीजों का साया नहीं पड़ता है।

Related News